scriptCM Janta darbar जनता दरबार में सीएम योगी आदित्यनाथ ने सुनी लोगों की पीड़ा | CM Yogi Adityanath janta darbar in Gorakhnath mandir gorakhpur | Patrika News
गोरखपुर

CM Janta darbar जनता दरबार में सीएम योगी आदित्यनाथ ने सुनी लोगों की पीड़ा

बरसात के बावजूद लोग पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनता दरबार में
समस्याओं को सुनकर उसके निस्तारण का आदेश दिया
अधिकारियों को कार्यालय में बैठकर लोगों की समस्याओं का गंभीरता से निस्तारण का पुनः दिया निर्देश
गोरखनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जनता दरबार

गोरखपुरJul 08, 2019 / 03:39 pm

धीरेन्द्र विक्रमादित्य

CM Yogi Adityanath janta darbar

CM Janta darbar जनता दरबार में सीएम योगी आदित्यनाथ ने सुनी लोगों की पीड़ा

बरसात के बावजूद गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पास फरियाद लेकर आने वालों की संख्या में सोमवार को कमी नहीं दिखी। सुबह से ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अपनी फरियाद कहने के लिए जनता दरबार में भारी भीड़ जमा रही। कैंप कार्यालय पर भी सैकड़ों लोग अपनी पीड़ा बया करने पहुंचे थे। जनता दरबार में मुख्यमंत्री ने साढ़े तीन सौ से अधिक फरियाद सुनी।
यह भी पढ़ें

CM Yogi Adityanath review meeting मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में भी तीन अधिकारियों को किया निलंबित

CM Yogi Adityanath <a  href=
Janta Darbar in gorakhpur” src=”https://new-img.patrika.com/upload/2019/07/08/cm_fariyad1_4809467-m.jpg”>मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जब भी गोरखपुर में रहते हैं तो जनता दरबार में लोगों की फरियाद सुनते हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ शनिवार की शाम को गोरखपुर पहुंचे थे रविवार व सोमवार को सुबह उन्होंने जनता दरबार में लगाई।
यह भी पढ़ें

तेवर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ताबड़तोड़ इतने अधिकारियों को हटाए जाने का आदेश, हड़कंप

CM <a  href=
yogi adityanath janta darbar in gorakhpur” src=”https://new-img.patrika.com/upload/2019/07/08/cm_fariyad3_4809467-m.jpg”>सोमवार को अपने दौरे के अंतिम दिन बरसात के बावजूद काफी संख्या में लोग फरियाद कहने पहुंचे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हमेशा की भांति पूजन-अर्चन के बाद सीधे हिंदू सेवाश्रम पहुंचे। वहां सैकड़ों की संख्या में लोग फरियाद लेकर पहुंचे थे। सीएम ने जनता दरबार में करीब तीन सौ लोगों की फरियाद सुनी और उनकी समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।
यह भी पढ़ें

गोरखपुर के युवा इटली में फहराएंगे देश का झंड़ा, बढ़ाएंगे मान


एक-एक व्यक्ति तक पहुंच उनकी समस्याओं संबंधी पत्रक लेने और आवश्यक कार्रवाई का आदेश देने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ गोरखनाथ मंदिर के मुख्य परिसर में पहुंचे।
यहां भी कैंप कार्यालय में काफी संख्या में लोग जुटे हुए थे। यहां भी जनता दरबार में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोगों की समस्याएं सुनी और उसके निस्तारण का निर्देश दिया।
यह भी पढ़ें

मुख्यमंत्री के शहर में होमगार्ड की मौत, जिले के एक पुलिस अधिकारी पर बड़ा आरोप


CM Yogi Adityanath janta darbar in gorakhpur
जनता दरबार में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath Janta Darbar in Gorakhnath temple) ने अधिकारियों को दो टूक कहा कि जनता की समस्याओं का निस्तारण गंभीरता के साथ करें। अधिकारी अपने कार्यालय में बैठें और लोगों की समस्याओं को सुने। उन्होंने कहा कि पीड़ितों को न्याय मिले, यह अधिकारियों की प्राथमिकता में शामिल होना चाहिए। किसी भी सूरत में जनता की समस्याओं की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। गोरखपुर से मुख्यमंत्री सीधे अयोध्या के लिए रवाना हो गए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो